28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद: CM बोम्मई ने की शांति की अपील, 3 दिन स्कूल-कॉलेज...

हिजाब विवाद: CM बोम्मई ने की शांति की अपील, 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

Google News Follow

कर्नाटक में हिजाब विवाद उबाल पर है। बढ़ते विवाद को देखते हुए कर्नाटक की सरकार ने यहां के सभी स्कूल कॉलेजों को तीन दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है। विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। सीएम बोम्मई ने सभी लोगों से मदद करने की अपील की है। वहीं, इस मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि, उडुपी जिले के महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को भगवा स्कार्फ पहने छात्रों ने हिजाब पहनने वाली मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ नारे लगाए। भगवा दुपट्टा पहने छात्रों ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। इस दौरान छात्राओं ने ने भी अल्लाहू अकबर के नारे लगाए।  जिससे मामला ज्यादा गरमा गया। इस बीच छात्रों को एक दूसरे से दूर रखने के लिए स्कूल के  अधिकारियों बीच बचाव किया।
वहीं, मंगलवार को इस मामले पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हिजाब विवाद पर सुनवाई शुरू की है। एक कॉलेज परिसर के बाहर हिजाब और भगवा शॉल पहनने वाले छात्रों के बीच विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र राज्य के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि ऐसा कोई काम न करें जिससे मजबूर होकर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़े। बता दें राज्य के कई भागों के स्कूल कॉलेजों हिजाब को लेकर विवाद शुरू है। जिसे देखते हुए 144 की धारा लगाई गई है।
ये भी पढ़ें 

 

हिजाब विवाद: कर्नाटक में प्रदर्शन के बाद पथराव, शिमोगा में धारा 144 लागू   

कर्नाटक हाई कोर्ट में हिजाब को लेकर होने वाली सुनवाई से पहले बवाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें