24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाहिमस्खलन से 7 जवान शहीद: दो दिन से बर्फ में फंसे थे

हिमस्खलन से 7 जवान शहीद: दो दिन से बर्फ में फंसे थे

वर्ष 2019 में हिमस्खलन ने ली थी 17 जवानों की जान |

Google News Follow

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद लापता हुए सेना के 7 जवानों के शव बरामद हुए हैं। सेना के मुताबिक वे पिछले दो दिन से बर्फ में फंसे थे। भारतीय सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि के मांग सेक्टर के हाई एल्टिट्यूड वाले क्षेत्र में तूफानी बर्फबारी में फंसे सेना के सातों जवानों की मौत हो गई है। सभी जवानों के शव तुफान वाली क्षेत्र से बरामद किए गए हैं।

इससे पहले सेना ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि अरुणाचल में सेना की एक पेट्रोलिंग टीम तूफानी बर्फबारी (एवलॉन्च) की चपेट में आ गई है, जिसके बाद से सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने बताया था कि इन तमाम जवानों के रेस्क्यू के लिए एक स्पेशल टीम को एयरलिफ्ट कर मौके पर पहुंचाया गया था। हालांकि दो दिन के ऑपरेशन के बाद भी किसी भी जवान को बचाया नहीं जा सका।

भारतीय सेना के अधिकारियों का कहना है कि सर्दियों के महीनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गश्त करना मुश्किल होता है, जिसके चलते पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं और हम अपने कई जवानों को खो चुके हैं। मई 2020 में सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। इसी तरह अक्टूबर, 2021 में उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर एक हिमस्खलन में नौसेना के 5 जवानों की मौत हो गई थी। वर्ष 2019 में भी सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण सेना के 6 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य जगहों पर इसी तरह की घटनाओं में 11 अन्य मारे गए थे।

यह भी पढ़ें-

चीन की आर्थिक स्थिति बदहाल, कर्मचारियों के वेतन में कटौती 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें