31.1 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम के सहयोग से मुंबई को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय शहर: राजहंस सिंह

पीएम के सहयोग से मुंबई को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय शहर: राजहंस सिंह

वार्ड 91 में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न 

Google News Follow
मुंबई महानगरपालिका से 30 वर्षों का भ्रष्टाचार खत्म करने का समय आ गया है। इस बार मुंबई की जनता ने तय किया है कि इस शहर के विकास पर ब्रेक लगाने वाली शिवसेना को बीएमसी से हटाना है। यह बात भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने कही। श्री सिंह सांताक्रुज पूर्व के वाकोला में भाजपा वार्ड क्रमांक 91 की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही मायनों में मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय शहर बनाना चाहते हैं। मुंबई मे मेट्रो ट्रेनों का जो जाल बिछने जा रहा है वह तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की देन है। भाजपा के साथ बेईमानी नहीं हुई होती और देवेंद्र जी सीएम होते थे कई रुटों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगती। इस मौके पर मुंबई भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकारी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार बीएमसी में भाजपा की सत्ता होगी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सहयोग से यह शहर अंतर्राष्ट्रीय शहर बनेगा।

शिवसेना के शासन में बीएमकी का हजारों करोड़ का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। इस मौके पर  मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय व भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय भाजपा नेता प्रकाश गुरव ने किया।

ये भी पढ़ें 

 

ED का आरोप: मलिक ने D कंपनी के सहयोग से खरीदी 300 करोड़ की संपत्ति 

मोहित कंबोज की ‘नकली तलवार’ से डरी उद्धव सरकार, दर्ज हुई FIR

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें