28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामा​Ukren पर हमला: लड़ने लायक नहीं रह पायेगा रूस-यूनियन

​Ukren पर हमला: लड़ने लायक नहीं रह पायेगा रूस-यूनियन

यूरोपीय संघ में रूसी संपत्तियों को पूरी तरह से ब्लाक कर देंगे| और बाजार में रूसी बैंकों की पहुंच को रोक देंगे। प्रतिबंधों के पहले पैकेज की तरह, हम भागीदारों और सहयोगियों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। लेयेन ने आगे कहा कि यूरोपीय नेताओं को उनकी स्वीकृति के लिए बड़े पैमाने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एक पैकेज पेश करेंगे।

Google News Follow

रूस और यूक्रेन संघर्ष विवाद के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है| यूक्रेन ने मित्र व यूरोपियन देशों से इस हमले का जबाव देने में सहयोग करने का आग्रह किया है| रूस के यूक्रेन हमले को रोकने के लिए यूरोपियन यूनियन एकजुट हो चुका है। यूनियन ने कहा कि रूस को इतना कमजोर कर देंगे कि वो लड़ने लायक नहीं रह जाएगा। गुरुवार को यूरोपियन कमिशन के प्रेसिडेंट ने कहा कि हम रूस को आर्थिक आधार और आधुनिकीकरण की उसकी क्षमता पर कमजोर करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम यूरोपीय संघ में रूसी संपत्तियों को पूरी तरह से ब्लाक कर देंगे| और बाजार में रूसी बैंकों की पहुंच को रोक देंगे। प्रतिबंधों के पहले पैकेज की तरह, हम भागीदारों और सहयोगियों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं। लेयेन ने आगे कहा कि यूरोपीय नेताओं को उनकी स्वीकृति के लिए बड़े पैमाने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एक पैकेज पेश करेंगे। इसके अलावा हम प्रमुख प्रौद्योगिकियों और बाजारों तक उनकी पहुंच को रोक के रूसी अर्थव्यवस्था के रणनीतिक क्षेत्रों को टारगेट करेंगे।

यूक्रेन पर हमला करने से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा और प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।वहीं, दुनिया के कई देशों के नेताओं ने रूसी आक्रमण की निंदा की जिससे बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हो सकता है और यह (हमला) यूक्रेन की निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर सकता है।

यह पढ़ें-

रूस-यूक्रेन युद्ध: दहला यूक्रेन, ‘दखलांदाजी बर्दाश्त नहीं, होगा अंजाम बुरा’

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें