28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामारूस-यूक्रेन युद्ध: दहला यूक्रेन, 'दखलांदाजी बर्दाश्त नहीं, होगा अंजाम बुरा'

रूस-यूक्रेन युद्ध: दहला यूक्रेन, ‘दखलांदाजी बर्दाश्त नहीं, होगा अंजाम बुरा’

इस हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा| स्पष्ट रूप से पुतिन का संकेत अमेरिका और नाटो सैनिकों की ओर किया गया| 

Google News Follow

​रूस-यूक्रेन संघर्ष विश्व समुदाय के तमाम कोशिशों के बावजूद टाला नहीं जा सका| और रूस ने युद्ध का आगाज कर ही दिया| अमेरिका की कूटनीति चाल व धमकियां भी रूस के इस हमले को रोक नहीं पायी| इस युद्ध की विभीषिका का इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूरी दुनिया इसकी जद्द आता दिखाई दे रहा है| इस हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा| स्पष्ट रूप से पुतिन का संकेत अमेरिका और नाटो सैनिकों की ओर किया गया|

रूसी ने यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कई प्रांतों में 12 धमाके रूसी सैनकों द्वारा किये गए। राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी किया गया। वहां एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई।

मिसाइल अटैक और धमाकों के बीच रूस ने बयान जारी किया है। रूस ने कहा कि हमारे निशाने पर यूक्रेन के शहर नहीं है। हमारे हथियार यूक्रेन के सैन्य ठिकानों, एयरफील्ड, एयर डिफेंस फैसिलिटी​​ज और एविएशन को तबाह कर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की जनता पर कोई खतरा नहीं है। यूक्रेन ने भी जवाबी हमले में रूसी विमानों को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। रूस की ओर से रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला किया जा रहा है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं।

​​यह पढ़ें-

ED का आरोप: मलिक ने D कंपनी के सहयोग से खरीदी 300 करोड़ की संपत्ति 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें