24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापन्ना का Diamond: 1 करोड़ 62 लाख में 26.11 कैरेट का बिका...

पन्ना का Diamond: 1 करोड़ 62 लाख में 26.11 कैरेट का बिका हीरा

पन्ना के जिला अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि हीरे की नीलामी से मिलने वाली राशि में से 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम शुक्ला को दे दी जाएगी| आपको बता दें कि इस हीरे पर 1.62 करोड़ रुपये की बोली लगायी गयी थी|

Google News Follow

​मध्य प्रदेश की राजधानी से करीब 380 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पन्ना जिला है| पन्ना हीरे की खदान के लिए प्रसिद्ध है| इन दो दिनों में 160.80 कैरेट के कुल 88 नग लगभग 3.51 करोड़ रुपये में बिक्री की गयी| जिले में उथली हीरा खदान से ईंट के भट्टे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को प्राप्त 26.11 कैरेट का हीरा नीलामी में 1.62 करोड़ रुपये में बिका है, जबकि बाकी 87 नग 1.89 करोड़ रुपये में बिके हैं|

जिला अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि ‘‘25 फरवरी को 26.11 कैरेट के हीरे को बोली के लिए रखा गया| उक्त बोली में लगभग 1.62 करोड़ रुपये में इसकी नीलामी हुई| गौरतलब है कि पन्ना के किशोरगंज निवासी सुशील शुक्ला को 21 फरवरी 2022 को कृष्णा कल्याणपुर इलाके के पास स्थित खदान में यह हीरा मिला था| पन्ना के जिला अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने कहा कि हीरे की नीलामी से मिलने वाली राशि में से 12 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम शुक्ला को दे दी जाएगी| आपको बता दें कि इस हीरे पर 1.62 करोड़ रुपये की बोली लगायी गयी थी|

यह हीरा चार लोगों​​ द्वारा खोदा गया था, जिन्होंने खदान पर पट्टे के लिए 200 रुपए का भुगतान किया था| नीलामी में कुल मिलाकर अलग-अलग आकार और गुणवत्ता के 28 हीरे का दो दिवसीय नीलामी के दौरान 3,51,56,782 रुपए की लागत से नीलाम किए गए|नीलामी में देश भर के हीरा व्यापारियों ने भाग लिया|

​​यह भी पढ़ें-

डॉक्टर की लापरवाही: जिंदा को मृत बताया, पति बना भगवान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें