31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाUkraine Beauty: देश पर मिटने के लिए तैयार उठाई बंदूक

Ukraine Beauty: देश पर मिटने के लिए तैयार उठाई बंदूक

मैं सैनिक नहीं हूं, सिर्फ एक महिला और आम इंसान हूं। एक ऐसी इंसान जो अपने देश के लोगों से प्यार करती है। इसके लिए जान भी दे देंगे।'

Google News Follow

यूक्रेन पर रूसी युद्ध का 6वां दिन है। रूस के हमले से यूक्रेन की हालात बिगड़ती ही जा रही हैं। इस बीच एक ओर जहां लोग सुरक्षित ठिकाने ढूढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपने परिवार और देश की रक्षा के लिए हथियार भी उठा रहीं हैं। इसी क्रम में पूर्व मिस “यूक्रेन अनास्तासिया लेना” ने ​​भी देश छोड़कर जाने के बजाय अपनों को बचाने की खातिर बंदूक उठाई हुई है। उन्होंने कहा कि ये मेरा देश है, इसके लिए जान भी देंगे।

पूर्व मिस “यूक्रेन अनास्तासिया लेना” ने मैनेजर की नौकरी छोड़कर देश की रक्षा के लिए बंदूक उठा ली है। रूसी सैनिकों से मोर्चा लेने की खातिर बंदूक उठाने वाली पूर्व मिस यूक्रेन ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘मैं सैनिक नहीं हूं, सिर्फ एक महिला और आम इंसान हूं। एक ऐसी इंसान जो अपने देश के लोगों से प्यार करती है। इसके लिए जान भी दे देंगे।’

पूर्व मिस यूक्रेन ने कहा कि रशियन सेना ने हमारी जमीन पर कदम रखा। आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों को भी मारना शुरू कर दिया। यूक्रेन के लोगों के मन में कोई दोष नहीं है क्योंकि यह हमारी जमीन है। मैं दुनिया भर से अनुरोध करती हूं कि यूक्रेन और रूस की जंग को रोकें।

पिछले कुछ महीनों में हजारों की संख्या में महिलाएं सेना में शामिल हुईं हैं। मिलिट्री डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 तक यूक्रेन की सेना में 31,000 महिला सैनिक थीं। इनकी हिस्सेदारी पूरी सेना में 15.6 प्रतिशत थी, लेकिन मार्च 2021 तक ये हिस्सेदारी बढ़कर 22.5 प्रतिशत हो गई। यानी यूक्रेन की सेना में लगभग हर चौथी सैनिक महिला है। यह हिस्सेदारी दुनिया के ज्यादातर देशों से अधिक है।

​​यह भी पढ़ें-

कीव को आज ही छोड़ें भारतीय, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें