30.3 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकीव को आज ही छोड़ें भारतीय, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

कीव को आज ही छोड़ें भारतीय, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी 

Google News Follow

यूक्रेन का भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सख्त एडवाइजरी जारी की है। जिसमें गया कहा है कि रुसी सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है जिसे देखते हुए भारतीय नागरिक जितनी जल्द हो आज ही यहां से निकले। आगे कहा गया कि उन्हें जो भी साधन मिले उसे पकड़कर जल्द से जल्द बाहर निकले। बताया जा रहा है कि रूस ने अब तक की सबसे बड़ी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को ओर भेजा है। कहा जा रहा है कि रूस का 40 मील लंबा मिलिट्री काफिला कीव की तरफ भेजा गया है। यह काफिला अब तक का सबसे बड़ा काफिला है, इससे पहले का रुसी सेना का काफिला तीन मिल के आसपास था।

इस  बीच, खबर है कि भारत इस खतरे को भांपते हुए यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सेना के भी विशेष विमान को भेजने का प्लान बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार इस अभियान में जुड़ सकते हैं। इसमें सी -17 विमान शामिल हैं। बता दें कि, यूक्रेन में 20 हजार से ज्यादा भारतीय वहां मौजूद है।

जिसमें से लगभग 4000 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है। वहीं, गंगा ऑपरेशन के तहत बुडापेस्ट (हंगरी) से  नागरिकों को लेकर आठवीं फ्लाइट रवाना हो चुकी है, जबकि इससे पहले एक विमान छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर  पहुंचा है। इस गंगा ऑपरेशन को और गति देने के लिए सरकार चार मंत्रियों को यूक्रेन के  पडोसी देशों में भेजने का निर्णय लिया है। जिसमें ज्योतिराज सिंधिया, वीके सिंह, हरदीप पुरी  और किरण रिजिजू शामिल हैं।

ये भी पढ़ें 

जलवायु परिवर्तन-2022: मानव जीवन के लिए खतरा!

भारतीयों को यूक्रेन से निकालने नया प्लान: चार केंद्रीय मंत्री संभालेंगे मोर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें