28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामासालियान मामला: नारायण राणे और बेटे पर मामला दर्ज

सालियान मामला: नारायण राणे और बेटे पर मामला दर्ज

एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष रूपाली चकणकर ने कई ट्वीट कर कहा कि दिशा सालियान के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि न तो उनके साथ दुष्कर्म हुआ था और न ही वह गर्भवती थीं|

Google News Follow

मुंबई की चर्चित आत्महत्या मामले में भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे विधायक नीतीश राणे के खिलाफ किया गया है| महाराष्ट्र महिला आयोग ने मुंबई पुलिस से केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था| इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है|

 गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नीतीश राणे ने सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान को लेकर ऐसी टिप्पणी की थी, जो अपमानजनक थी| दिशा सालियान ने एक बहुमंजिला इमारत से कूद कर जान दे दी थी| मात्र 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत ने भी सुसाइड किया था|

महाराष्ट्र महिला आयोग ने इसे लेकर पुलिस से कहा था कि वह केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करे| भाजपा नेता नारायण राणे ने जून 2020 में हुई दिशा सालियान की मौत की परिस्थितियों पर स​​वाल उठाया था| एमएससीडब्ल्यू की अध्यक्ष रूपाली चकणकर ने कई ट्वीट कर कहा कि दिशा सालियान के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि न तो उनके साथ दुष्कर्म हुआ था और न ही वह गर्भवती थीं|

दिशा सालियान के माता-पिता ने आयोग से बेटी की मौत के बाद उसके चरित्र के हो रहे कथित हनन को लेकर शिकायत की थी| चकणकर ने कहा कि उन्होंने (मृतका के माता-पिता) सोशल मीडिया पर उनकी बेटी को लेकर ‘‘ गलत सूचना’’ प्रसारित करने को लेकर नारायण राणे, नीतेश राणे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी|

​​यह भी पढ़ें-

नवाब मलिक ने बॉम्बे HC का दरवाजा खटखटाया, रिहाई की मांग की

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें