28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनिया​Uttarakhand Counting-2022: CM पुष्कर सिंह धामी हारे, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

​Uttarakhand Counting-2022: CM पुष्कर सिंह धामी हारे, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

मौजूदा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चौबट्टाखाल से प्रत्याशी बनाया था।

Google News Follow

उत्तराखंड में भाजपा की एक बार फिर सरकार बनती दिख रही है,लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने हराया है। सीएम धामी भी इस मिथक को नहीं तोड़ पाए कि पिछले कुछ चुना​​वों से कोई भी सीएम अपनी कुर्सी बचा पाये।

इससे पहले भुवन चंद्र खंडूड़ी, फिर हरीश रावत और अब पुष्कर सिंह धामी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हार गए। धामी के हारने के बाद उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। आइये जानते हैं उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो सकता है?

उत्तराखंड के सीएम पद की लिस्ट में अनिल बलूनी का नाम लिया जाता रहा है। अनिल बलूनी अभी भाजपा के राज्यसभा सांसद है। बलूनी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं।

मौजूदा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मुख्यमंत्री पद के लिए मजबूत दावेदार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चौबट्टाखाल से प्रत्याशी बनाया था। चौबट्टाखाल को उत्तराखंड की सबसे हाट सीट माना जाता है। वर्ष साल 2014 में कांग्रेस को छोड़कर सतपाल महाराज भाजपा में आए थे।

रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व सीएम हैं। वह केंद्र में मानव संसादन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। निशंक अभी हरिद्वार सीट से लोकसभा सांसद हैं। धन सिंह रावत अभी राज्य के शिक्षा मंत्री हैं। धामी का जन्म पौढ़ी गढ़वाल जिले के नौगांव में हुआ था। धन सिंह संघ से जुड़े रहे हैं। धन सिंह अभी श्रीनगर सीट से विधायक हैं।

​​यह भी पढ़ें-

UP ​Counting​ 2022: गोरखपुर में ​योगी की जीत​​, ​अखिलेश का हाथ थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें