29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाअनिल विज का 'AAP' पर हमला, कहा, अन्ना आंदोलन को धोखा देकर...

अनिल विज का ‘AAP’ पर हमला, कहा, अन्ना आंदोलन को धोखा देकर हुआ जन्म  

अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ अन्ना हजारे ने 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन शुरू किया था।

Google News Follow

हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। विज का यह तंज ऐसे समय आया है, जब पंजाब में आप नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। विज ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का जन्म ही अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है।

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, विज ने ‘आप’ पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत हासिल है और पंजाब के लोगों ने इसकी सराहना की है क्योंकि राज्य में नशीली दवाओं का एक बड़ा व्यापार है। विज ने कहा था, ‘इससे पंजाब में हालात और खराब होंगे।’

अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ अन्ना हजारे ने 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन शुरू किया था। बाद में नवंबर 2012 में, केजरीवाल और उनके साथियों ने मिलकर एक पार्टी की स्थापनी की जिसको आम आदमी पार्टी नाम दिया गया। इसके बाद पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

विज ने कहा, आंदोलन के दौरान किए गए धोखे के कारण ‘आप’ जन्म हुआ है। पंजाब के लोगों ने उन्हें चुना है, देखते हैं कि वे आने वाले वर्षों में अपने वादों को पूरा करने में कितना सक्षम होते हैं या विफल रहते हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है।

अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ अन्ना हजारे ने 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन शुरू किया था। बाद में नवंबर 2012 में, केजरीवाल और उनके साथियों ने मिलकर एक पार्टी की स्थापनी की जिसको आम आदमी पार्टी नाम दिया गया। इसके बाद पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी।

यह पढ़ें-

मायावती को आठवले ने दी आराम की सलाह, कहा, RPI साकार करेगी …

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें