31.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमंगल लोढा ने पूछा धर्मांतरण पर सवाल, अज्ञानी कांग्रेस मंत्री ने दिया...

मंगल लोढा ने पूछा धर्मांतरण पर सवाल, अज्ञानी कांग्रेस मंत्री ने दिया बेतुका बयान

Google News Follow

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढा ने विधानसभा में मांग की कि महाराष्ट्र सरकार हिंदुओं के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून में प्रावधान करे। इस पर महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री ने बेतुका बयान देकर अपनी राजनीतिक अज्ञानता को प्रदर्शित किया।

विधानसभा में मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। लोढा का सवाल था कि जैसे उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना है, जबरन धर्मांतरण को लेकर उस तरह का कोई कानून महाराष्ट्र सरकार बनानेवाली है क्या? इसपर कांग्रेस के मंत्री के.सी. पडवी ने बड़ा बेतुका सा जवाब दिया। पडवी ने कहा कि ऐसा कोई कानून बनाने की जरूरत नहीं है। यह तो संस्कृति है और पहले ये बताओ कि आदिवासी का धर्म कौन सा है, तब इस पर चर्चा करो।

इस पर महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष व विधायक चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें संविधान की याद दिलाई और कहा कि मंत्री जी, क्या बोल रहे हैं, यह उन्हें पता है क्या? पाटिल ने कहा कि भारतीय संविधान में आदिवासियों को हिंदू धर्म का हिस्सा बताया गया है। आप मंत्री हैं, आपको जिम्मेदारी से परिपूर्ण वक्तव्य देना चाहिए।

ये भी पढ़ें 

Salian Cases: मुंबई पुलिस पर सवाल – नितीश राणे

‘द कश्मीर फ़ाइल’ को टैक्स फ्री नहीं करेगी महाराष्ट्र सरकार

The Kashmir Files: पुणे में टिकट दिखा, 1900 लोगों ने लिया भोजन! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें