29.2 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में नहीं होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

महाराष्ट्र में नहीं होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

  एक वर्ष से खाली है यह पद

Google News Follow

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राज्य विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि राज भवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को राज्य सरकार को सूचित किया कि चुनाव कराने की तारीख तय नहीं की जा सकती क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

नाना पटोले के कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई का अध्यक्ष पद संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले साल फरवरी से यह पद रिक्त है। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की महा विकास आघाडी सरकार ने शुरुआत में कोश्यारी से मांग की थी कि वह नौ मार्च को चुनाव कराने की अनुमति दें और बाद में विधानसभा के मौजूदा बजट पत्र के दौरान 16 मार्च को चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार राज्य के संसदीय मामलों के विभाग के प्रभारी सचिव को मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सूचित किया कि चुनाव कराने की तारीख तय नहीं की जा सकती क्योंकि यह मामला अदालत के विचाराधीन है।’’ पटोले ने मंगलवार को अध्यक्ष का चुनाव कराने की तारीख को मंजूरी देने में ‘‘देरी’’ के लिए कोश्यारी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है और चुनाव की तारीख आने के बाद वह इसकी घोषणा करेगी।

ये भी पढ़ें 

Maharashtra: देशमुख की याचिका ख़ारिज, कोर्ट ने कहा ट्रांसफर और पोस्टिंग पर प्रभाव डाला  

Top10 Billionaires: मुकेश अंबानी अकेले भारतीय, दूसरे स्थान पर अडानी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें