29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाCyclone: "Asani" को लेकर हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone: “Asani” को लेकर हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Google News Follow
​2022 के पहले चक्रवाती तूफान  ‘असनी’ ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को दस्तक दे दी। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के बीच भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इसके और तेज होने की आशंका जताई है। स्थानीय प्रशासन युद्धस्तर पर आवश्यक इंतजाम करने में जुटा है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।

मौसम विभाग ने ट्विटर पर बताया कि रविवार को अंडमान द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। निकोबार द्वीप समूह में भी कहीं-कहीं पर तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तूफान को ध्यान में रखते हुए मछली पकड़ने, पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को रोक दिया गया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे कुछ और दिनों तक समुद्र में न जाएं। थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक दलों को भी आने वाले चक्रवात के मद्देनजर सतर्क किया गया है।

यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर: 03192-245555/232714 या टोल फ्री नंबर 1-800-345-2714 से अपडेट प्राप्त करने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय मंत्रालय केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की मदद के लिए तैयार है।चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए जहाज, एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर, आपदा प्रबंधन टीम आदि को अलर्ट पर रखा गया है। अंडमान प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से बचने के लिए लोगों को निकालने की पूरी व्यवस्था है।

एनडीआरएफ टीम के 100 कर्मियों को 6 रिलीफ कैंप में लगाया गया है। 22 मार्च तक अंतर-द्वीपीय सेवाओं​​ को रद करने का आदेश दिया गया है। अंडमान में चक्रवात के कारण सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

यह पढ़ें-

BJP को वोट देने पर मुस्लिम महिला को शौहर ने दी तीन तलाक की धमकी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें