30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाUP Election: बोटी-बोटी वाले ने कहा, मोदी जिसे चाहेंगे, वही जीतेगा !

UP Election: बोटी-बोटी वाले ने कहा, मोदी जिसे चाहेंगे, वही जीतेगा !

व्यक्तिगत तौर पर मैं महसूस करता हूं कि चुनाव सिर्फ बैलेट पेपर पर हो, क्योंकि ईवीएम में छेड़छाड़ आसान है। जब तक ईवीएम है, केवल उसकी जीत होगी, जिसे मोदी जीतते हुए देखना चाहेंगे।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 में करारी हार के बाद से समाजवादी पार्टी (सपा) चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है। स्वयं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया| वही चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़करसपा में आये इमरान मसूद ने भी कहा है कि चुनाव सिर्फ बैलेट पेपर से कराया जाए। कभी मोदी की बोटी-बोटी करने की धमकी को लेकर सुर्खियों में आए मसूद ने कहा है कि चुनावों में जीत सिर्फ उसकी होगी, जिसकी पीएम मोदी चाहेंगे।

इमरान मसूद ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है, इसी तरह के नतीजे की उम्मीद थी। चुनाव के पहले दिन से यह साफ था कि कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। मैं यह नहीं समझ पता कि जमीनी हकीकत को मैं देख सकता हूं तो वे (कांग्रेस नेतृत्व) क्यों नहीं? यूपी में कांग्रेसियों को नतीजों से हैरानी नहीं है। मसूद ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे को लेकर कहा कि कुछ चीजें पोस्टर में अच्छी लगती हैं, लेकिन जमीन पर नहीं।

मसूद ने कहा, सपा सुप्रीमों अखिलेश ने कोई चूक नहीं की। जमीन पर लोग कुछ बोल रहे थे और नतीजों में कुछ और निकला। इसलिए व्यक्तिगत तौर पर मैं महसूस करता हूं कि चुनाव सिर्फ बैलेट पेपर पर हो, क्योंकि ईवीएम में छेड़छाड़ आसान है। जब तक ईवीएम है, केवल उसकी जीत होगी, जिसे मोदी जीतते हुए देखना चाहेंगे।

मसूद से बसपा के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया और कहा, ”अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का सवाल नहीं है। यह सिर्फ बीजेपी की ओर से विभाजन के लिए किया गया है। 100 फीसदी बसपा के वोट बीजेपी में ट्रांसफर हुए और भाजपा को सपा के साथ करीबी मुकाबले में फायदा हुआ। लेकिन आखिरकार सभी वोट सपा में आएंगे, क्योंकि दूसरा विकल्प नहीं है।

​​यह पढ़ें-

‘Kashmir issue’: नहीं मिलते Congress से विचार, महाराजा के पोते का इस्तीफा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें