27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबीएमसी कमिश्नर के रिश्तेदार ने गायक सोनू निगम को दी धमकी  ...

बीएमसी कमिश्नर के रिश्तेदार ने गायक सोनू निगम को दी धमकी    

भाजपा विधायक साटम ने विधानसभा में उठाया मामला

Google News Follow

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमित साटम ने शुक्रवार को विधानसभा में दावा किया कि गायक सोनू निगम ने शिकायत की है कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त आई एस चहल के एक ‘रिश्तेदार’ ने उनसे नि:शुल्क शो आयोजित करने को कहा है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा तथा तोड़फोड़ की गतिविधि को अंजाम दिया जाएगा। विपक्षी दल के विधायक ने राज्य सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 साटम ने विधानसभा में कहा, ‘‘सोनू निगम ने शिकायत दी है कि चहल के भाई राजिंदर, सोनू निगम को नि:शुल्क शो आयोजित करने को कह रहे हैं । ऐसा न करने पर उनके घर नोटिस भेजा जाएगा और तोड़फोड़ की गतिविधि को अंजाम दिया जाएगा। इसलिए, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और राजिंदर और इकबाल सिंह चहल के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’ विधानभवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा विधायक ने आरोप को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘आई एस चहल के चचेरे भाई राजिंदर ने सोनू निगम से कुछ शो मुफ्त में करने का अनुरोध किया। लेकिन गायक ने मना किया तो उन्हें फोन पर अपशब्द कहे गये और धमकाया गया।’’

 साटम ने कहा कि इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘चहल ने बाद में यह कहते हुए राजिंदर से खुद को दूर कर लिया कि उनका उस व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने व्यक्तिगत रूप से सोनू निगम से बात की है और उन्होंने मुझे सूचित किया कि उन्हें और उनके कार्यालय को फोन कॉल पर धमकी दी गई।
ये भी पढ़ें 

 

शिवसेना नेता सरनाईक पर कार्रवाई, ईडी ने 11.36 करोड़ की संपत्ति जब्त की     

सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह मामले की जांच अब सीबीआई के हवाले की  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें