29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'आप महाराष्ट्र नहीं, आप मुंबई नहीं और आप ही केवल मराठी नहीं हैं’

‘आप महाराष्ट्र नहीं, आप मुंबई नहीं और आप ही केवल मराठी नहीं हैं’

मुख्यमंत्री को देवेंद्र फडणवीस का जोरदार जवाब    

Google News Follow

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानमंडल बजट के अंतिम दिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जोरदार जवाब दिया। फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि आप मुंबई नहीं हैं, आप महाराष्ट्र नहीं हैं और सिर्फ आप ही मराठी नहीं हैं। विपक्ष यह कहते हुए विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया कि सीएम उनके सवालों का जवाब नहीं दे सके।

इसके पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा में कहा था कि महाराष्ट्र की आलोचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘आप महाराष्ट्र नहीं हैं, आप मुंबई नहीं हैं और आप ही केवल मराठी नहीं हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवाब मलिक का समर्थन करने का फैसला किया है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री ठाकरे नवाब मलिक का समर्थन कैसे कर सकते हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भाषण का जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उनका भाषण सदन नहीं बल्कि शिवाजी पार्क से लग रहा था।

नवाब मलिक ने 1993 के बम में आरोपियों से जमीन खरीदी थी। फडणवीस ने कहा कि 1993 बम विस्फोट को मुख्यमंत्री इतने हल्के में कैसे ले सकते हैं। इस घटना का मजाक कैसे उड़ा सकते हैं। फडणवीस ने कहा कि सत्ता के लिए आप किस शकुनि के साथ गए हैं, देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि पांडवों ने नहीं कौरवों ने पाखंड से राज्य संभाला था।

यूक्रेन को मुख्यमंत्री की मदद लेनी चाहिए थी: उद्धव पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका की बजाय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मदद मांगनी चाहिए थी। क्योंकि इनके पास एक अलग हथियार है, जिसे टोमणा (व्यंग्य) बम कहते हैं।

ये भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह मामले की जांच अब सीबीआई के हवाले की  

बीएमसी कमिश्नर के रिश्तेदार ने गायक सोनू निगम को दी धमकी    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें