24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामासेना को मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

सेना को मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार

तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन,22 कारतसू,एक ग्रेनेड और 79800 रूपये मिले।

Google News Follow

सोपोर में सुरक्षाबलों ने गत सोमवार शाम को आतंकी हमले की साजिश नाकाम बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों रात को कुछ खास लोगों की टारगेट किलिंग के अलावा सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमले को अंजाम देने वाले थे। इनसे तीन पिस्तौल और लगभग 79,800 रुपये की नकदी भी मिली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर पुलिस को शाम को अपने तंत्र से पता चला था कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी सोपोर में रात होते ही टारगेट किलिंग की साजिश को अंजाम देने वाले हैं। वह वडूरा इलाके में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर भी हमला कर सकते हैं। पुलिस ने सेना की 22 आरआर व सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर वडूराबाला गांव के पास सोनारवानी पुल पर नाका लगाया। सूर्यास्त के बाद करीब साढ़े सात बजे नाका पार्टी ने तीन संदिग्ध युवकों को पुल की तरफ आते देखा।

जवानों ने संदिग्ध युवकों को चेतावनी देते हुए रुकने को कहा। तीनों संदिग्ध युवक समझ गए कि नाका उनके लिए ही है। उन्होंने तुरंत पीछे भागने का प्रयास किया और सुरक्षाबलों को रोकने के लिए कथित तौर पर गोलियां भी चलाई। पीछा कर रहे जवानों ने खुद को बचाते हुए पूरा संयम बरता। आम लोगों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए गोली नहीं चलाई और अपनी पेशेवर योग्यता साबित करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया।

तीनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन,22 कारतसू,एक ग्रेनेड और 79800 रूपये मिले। सुरक्षाबलों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि तीनों लश्कर के वही आतंकी है ,जिनके बारे में सूचना मिलने पर नाका लगाया गया था।

यह भी पढ़ें-

रेप पर घिरीं ममता?: पीड़िता की मां ने कहा- CM को पद पर रहने का हक नहीं

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें