28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामाफैक्ट्री में भीषण आग, 6 की मौत, 13 घायल, PM मोदी ने...

फैक्ट्री में भीषण आग, 6 की मौत, 13 घायल, PM मोदी ने जताया शोक

आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने की घटना प्रकाश में आयी। आग में झुलसने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है। और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीएम मोदी और राज्य के सीएम सहित राज्यपाल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राज्य की ओर से प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया गया है।

बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर के कच्चे माल की डिलीवरी होती थी।कंटेनर लीक होने के कारण फैक्ट्री में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में 18 लोग काम कर रहे थे।

घायलों को इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवेदु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

​​

​​पीएम मोदी ने भी इस हादसे को लेकर शोक जताया है। पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है। पीएम ने कहा, ‘एलुरु में केमिकल फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

राज्य के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मुआवजे का एलान किया है। रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वही, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने इस घटना पर शोक जताया है।
​​
यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: विश्व में खाद्य संकट की संभावना ?- UN

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें