29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUP: साड़ी कारखाने में भीषण आग, बाप-बेटे सहित 4 लोगों की मौत

UP: साड़ी कारखाने में भीषण आग, बाप-बेटे सहित 4 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा निधि से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख राहत राशि देने का निर्देश दिया है|

Google News Follow
वाराणसी में गुरुवार को भीषण आग से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्र शामिल हैं। दोनों बिहार के अररिया के रहने वाले थे। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को चार-चार लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है।
घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा के अशफाक नगर में घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट से हुई। बंद कमरे में चारों जिंदा ही झुलसकर मौत हो गयी|
उक्त स्थान पर पिता आरिफ अहमद और पुत्र मोहम्मद शाबान साड़ी की पैकेजिंग का काम करते थे। यहां किराए का कमरा लेकर साड़ियों की पैकेजिंग करते थे। गुरुवार दोपहर भी साड़ी की पैकेजिंग कर रहे थे।
कमरे में दो दरवाजे थे दोनों दरवाजे बंद थे। एक दरवाजे के पास शार्ट सर्किट से आग लगी। आग साड़ियों के गट्ठर तक जा पहुंची और कुछ ही मिनटों में आग धधक उठी। दूसरा दरवाजा भी खोलने का मौका नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक चारों की मौत हो गई थी।
घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा निधि से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख राहत राशि देने का निर्देश दिया है|
यह भी पढ़ें-
 

PM मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें