31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाPM मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट

PM मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, खरीदा पहला टिकट

प्रधानमंत्री संग्रहालय को तीन मूर्ति भवन में बनाया गया है। इसे नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसे अब प्रधानमंत्री संग्रहालय के तौर पर जाना जाएगा।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मूर्ति भवन में ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ में पहला टिकट भी ख़रीदा। यह संग्रहालय आज़ादी के बाद से देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। पहले इसे नेहरू संग्रहालय भवन के नाम से जाना जाता था। पिछले माह पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नेहरू संग्रहालय को पीएम म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया गया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी की दृष्टि से निर्देशित ये संग्रहालय स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री को एक श्रद्धांजलि है।

इसके अलावा संग्रहालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी प्रयास है, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदर्शिता और उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील और प्रेरित करना है।

प्रधानमंत्री संग्रहालय को तीन मूर्ति भवन में बनाया गया है। इसे नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसे अब प्रधानमंत्री संग्रहालय के तौर पर जाना जाएगा।

इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है। होलोग्राम, वर्चुअल रिएलिटी, ऑग्मेंटिड रिएलिटी, मल्टी टच, मल्टीमीडिया, इंट्रेक्ट्विक कियोस्क, कंप्यूटराइज काइनेटिक स्कल्पचर, स्मार्टफोन एप्लीकेशन, इंट्रेक्टिव स्क्रीन जैसी टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस संग्रहालय को सजीव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-

BJP-RSS से विचारधारा की लड़ाई, कभी खत्म न हो –  CM गहलोत

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें