29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनिया"परफॉर्मर का काम" पुस्तक: PM मोदी और आंबेडकर में बताई समानता

“परफॉर्मर का काम” पुस्तक: PM मोदी और आंबेडकर में बताई समानता

दोनों ही नेताओं को गरीबी का सामना करना पड़ा और सामाजिक व्यवस्था में भी उन्हें चुनौतियां झेलनी पड़ीं और दोनों ने इनके खात्मे के लिए काम किया।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी एक पुस्तक में मशहूर संगीतकार ने उनकी तुलना संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर से की है। उन्होंने ‘आंबेडकर एवं मोदी-सुधारक का विचार, परफॉर्मर का काम’ शीर्षक से लिखी गई पुस्तक की प्रस्तावना में दोनों की तुलना की है।
इस पुस्तक का प्रकाशन ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन ने किया है। इलैयाराजा ने पुस्तक की प्रस्तावना में लिखा, ‘पुस्तक में डॉ.भीमराव आंबेडकर और पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्वों के बीच कई तुलनाएं की गई हैं। दोनों ही शानदार व्यक्तित्वों ने उन बुराईयों के खिलाफ सफलता पाई है,जिनका सामना अशक्त समाज के लोग कर रहे थे।

प्रस्तावना में लिखा गया, ‘दोनों ही नेताओं को गरीबी का सामना करना पड़ा और सामाजिक व्यवस्था में भी उन्हें चुनौतियां झेलनी पड़ीं और दोनों ने इनके खात्मे के लिए काम किया। दोनों ने देश के लिए बड़े सपने देखे और दोनों ही लोग व्यवहारिक नेता रहे हैं, जिन्होंने बातों से ज्यादा काम करने पर जोर दिया।’

इलैयाराजा ने प्रस्तावना में यह भी लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के महिलाओं को लेकर लिए फैसलों पर भीमराव आंबेडकर को गर्व होता। उन्होंने लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त किया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना शुरू की। इसे भीमराव आंबेडकर देखते तो उन्हें भी गर्व होता।

यह भी पढ़ें-

मांझी का विवादित बयान: “मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें