26.9 C
Mumbai
Monday, March 30, 2026
होमदेश दुनियाUjjain: दलित दूल्हा नहीं कर सका दर्शन, दबंगों ने मंदिर में जड़ा...

Ujjain: दलित दूल्हा नहीं कर सका दर्शन, दबंगों ने मंदिर में जड़ा ताला

परमार ने दावा किया कि करीब 5,000 की आबादी वाले बर्दिया गांव का यह राम मंदिर सार्वजनिक है।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश मेंआया है। यहां पर अनुसूचित जाति के दूल्हे को मंदिर में प्रवेश से रोकने के लिए दबंगों ने ताला लगा दिया। बताया जाता है कि दूल्हा पुलिसकर्मी है।

अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उज्जैन के भाटपचलाना ​​क्षेत्​​र के बर्दिया गांव में पुलिस आरक्षक मेहरबान परमार अपनी बारात के दौरान रविवार रात राम मंदिर में दर्शन करना चाहते थे।

लेकिन जातिगत भेदभाव के चलते कुछ ताकतवर लोगों ने मंदिर के द्वार पर ताला लगा दिया, ताकि दलित समुदाय का दूल्हा इसके भीतर प्रवेश न कर सके। परमार ने दावा किया कि करीब 5,000 की आबादी वाले बर्दिया गांव का यह राम मंदिर सार्वजनिक है।

उधर, भाटपचलाना थाने के प्रभारी संजय वर्मा ने कहा कि गांव के राजपूत समुदाय ने पुलिस के सामने कुछ दस्तावेज पेश कर दावा किया है कि संबंधित राम मंदिर उन्होंने बनवाया है। यही समुदाय अपने खर्च पर पिछले कई साल से मंदिर का रख-रखाव भी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि मंदिर के पुजारी के परिवार में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और सूतक (परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर तय अवधि तक पूजा-पाठ से दूर रहने की हिंदू मान्यता) के कारण मंदिर बंद है।

थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से यह तय करने का अनुरोध किया है कि संबंधित राम मंदिर सार्वजनिक है या नहीं? उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के फैसले के बाद पुलिस उचित कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें-

हिमाचल में पंजाब की कहानी रिपीट होने देगी कांग्रेस?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,945फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें