31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमक्राईमनामाPM Gram Sadak Yojana: माओवादियों ने 7 ट्रैक्टरों को फूंका!

PM Gram Sadak Yojana: माओवादियों ने 7 ट्रैक्टरों को फूंका!

ज्यादा हथियारबंद माओवादियों हवा में अंधाधुंध फायरिंग की। नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे।

Google News Follow
छत्तीसगढ़ के बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। बारसूर क्षेत्र के मंगनार गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के काम में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने 7 ट्रैक्टर को फूंका है। बताया जाता है कि सौ से अधिक की संख्या में हथियारबंद नक्सली आए थे और निर्माण नहीं करने की चेतावनी देकर गए हैं। रविवार की रात 8 बजे सौ से ज्यादा हथियारबंद माओवादियों ने हवा में अंधाधुंध फायरिंग की। नक्सली आधुनिक हथियारों से लैस थे। नक्सली मंगनार गांव पहुंचे और पंचायत भवन के पास खड़े हो गए।
सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टरों के टैंकर को फोड़कर आग लगा दी और ठेकेदार को काम बंद करने कहा। नक्सलियों ने ‌गांव के सरपंच-सचिव को पूंजीपतियों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। माओवादियों ने एक बड़ा बैनर भी लगाया है, जिसमें सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। घटना स्थल के लिए पुलिस पार्टी रवाना की गई है।
बैनर में नक्सलियों ने ग्रामीणों व बुजुर्गों से अपील की है कि ऐसे पूंजीपतियों व ठेकेदार से दूर रहे। बीजापुर के कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने बताया कि सड़क का काम ठेकेदार अंकित गुप्ता द्वारा की जा रही है। 6 किमी के इस सड़क को बनाने का काम 3 दिन पहले ही शुरू किया गया है। मंगनार पंचायत के गांव तुसवाल पारा में सड़क का निर्माण शुरू हुआ है।
बताया जाता है कि जिस क्षेत्र में माओवादियों ने वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है वह नक्सलियों का प्रभाव वाला इलाका है। ठेकेदार को पहले सड़क नहीं बनाने की चेतावनी माओवादियों ने दी थी। माओवादी दहशत की वजह से सरपंच-सचिव सहित ग्रामीणों सड़क निर्माण नहीं कराने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

Ujjain: दलित दूल्हा नहीं कर सका दर्शन, दबंगों ने मंदिर में जड़ा ताला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें