32 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाMedical Equipment: भारत से दवा मांग रहा रूस ?

Medical Equipment: भारत से दवा मांग रहा रूस ?

चीन भी एक्सपोर्ट करने से बच रहा है। ऐसी स्थिति में रूस ने अपने सदाबहार दोस्त भारत से मदद मांगी है।

Google News Follow

Related

​​यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने दोस्त भारत से मदद की गुहार लगाई है। रूस ने भारत से अपील की है कि वह उसे ज्यादा से ज्यादा मेडिकल उपकरणों की सप्लाई करे।

यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए बैन और जहाजों की आवाजाही बाधित होने के चलते रूस में मेडिकल इक्विपमेंट्स की कमी पैदा हो गई है। रूस अपनी जरूरत के मेडिकल उपकरणों का ज्यादातर हिस्सा यूरोप और चीन से आयात करता रहा है। लेकिन प्रतिबंधों के चलते रूस ने सप्लाई रोक दी है, जबकि चीन भी एक्सपोर्ट करने से बच रहा है। ऐसी स्थिति में रूस ने अपने सदाबहार दोस्त भारत से मदद मांगी है।

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के फोरम कॉर्डिनेटर राजीव नाथ ने कहा कि भारत और रूस की कंपनियां इस बारे में बात करेंगी कि कैसे मेडिकल उपकरणों की सप्लाई में इजाफा किया जाए। इस संबंध में 22 अप्रैल को वर्चुअल मीटिंग होगी। भारत और रूस के बीच संबंधों को प्रमोट करने वाले ग्रुप बिजनेस रसिया ने बात की है।
​​
भारत की ओर से रूस को एक्सपोर्ट में इजाफा किए जाने पर विचार किया जा रहा है। दोनों देश लोकल करेंसी में डी​​ल को लेकर भी बात कर रहे हैं। शीत युद्ध के दौरान भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लोकल करेंसी के जरिए ही हुआ था। एक बार फिर से उसी सिस्टम को एक्टिव करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें-

Congress: पंजाब के पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेस की नोटिस, नहीं दिया जवाब

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,969फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें