29.7 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमक्राईमनामाSri Lanka Crisis: पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत

Sri Lanka Crisis: पुलिस ने की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, एक की मौत

आंदोलनकारियों ने राजपक्षे सरकार पर तानाशाही और भाई भतीजावाद करने का आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं को श्रीलंका से बाहर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हम कोई भी बाधा सहन नहीं करेंगे।

Google News Follow

श्रीलंका में संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। अब तक देशभर में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन किसी तरह की हिंसा का खबर नहीं मिली थी। अब यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं। पुलिस की इस कार्रवाई में कम से कम 10 लोग घायल  हो गए वहीं एक प्रदर्शनकारी की मौके पर ही मौत हो गई।

एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुछ लोग रामबुकाना में हाइवे जाम कर रहे थे। ये सभी लोग पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों, अस्पताल और  पुलिस से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। इसके बाद पुलिस ने हाइवे खुलवाने के लिए पहले प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए और फिर गोली चला दी।

श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। शनिवार को श्रीलंका का स्टॉक एक्सचेंज 5 दिन के लिए बंद हो गया है। इसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया। आंदोलनकारियों ने राजपक्षे सरकार पर तानाशाही और भाई भतीजावाद करने का आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं को श्रीलंका से बाहर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हम कोई भी बाधा सहन नहीं करेंगे।

आर्थिक संकट और विरोध प्रदर्शनों के बीच आखिरकार राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को झुकना पड़ा। उन्होंने  अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह सुधार का प्रयास करेंगे। सोमवार को राजपक्षे ने नई कैबिनेट का गठन किया है। इसमें उनके परिवार के केवल एक सदस्य महिंद्रा राजपक्षे हैं जो कि प्रधानमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें-

Medical Equipment: भारत से दवा मांग रहा रूस ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें