28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामाChalisa controversy: राणा दंपति पर लगा गंभीर आरोप !

Chalisa controversy: राणा दंपति पर लगा गंभीर आरोप !

शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया कि प्रर्वतन निदेशालय को राणा दंपति की जांच करनी चाहिए|

Google News Follow

महाराष्ट्र में चल रहा हनुमान चालीसा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है| सांसद नवनीत राणा और शिवसेना के बीच हनुमान चालीसा पाठ को लेकर जंग शुरू हो गई है| इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने राणा दंपत्ति और भाजपा पर निशाना साधा है|

शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया कि प्रर्वतन निदेशालय को राणा दंपति की जांच करनी चाहिए| साथ ही कहा कि यूसुफ लकड़ावाला से राणा दंपति ने लेनदेन की थी और ईडी ने लकड़ावाला को 200 करोड़ रुपये की मनी लॉड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था| बाद में जेल में बंद के दौरान उसकी मौत हो गई थी|

संजय राऊत ने कहा कि यूसुफ की गैरकानूनी कमाई का हिस्सा अब भी नवनीत राणा के अकाउंट में है| इसलिए ईडी को भी जल्द राणा को चाय पिलानी चाहिए| उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में आखिर क्यों चुप है, राणा को क्यों बचाया जा रहा है, जिसके डी-गैंग से सीधे संबंध हैं|

चाय पिलाने को लेकर राऊत ने रा​​णा पर तंज किया है क्योंकि मंगलवार को ही मुंबई पुलिस कमिश्नर ने नवनीत राणा का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह खार पुलिस स्टेशन के भीतर चाय पीती दिख रही हैं|

शिवसेना नेता के बयान पर महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने कहा कि अगर लकड़वाला मामले में कोई नई शिकायत मिली तो उस पर कारवाई की जाएगी| अभी तक इस मामले में कोई नई शिकायत नहीं मिली है| हालांकि ये बात चुनावी पत्र में नवनीत राणा ने पहले ही बताई हुई है और ये एक पुराना मामला है|

यह भी पढ़ें-

Covid -19: चौथी लहर का डर, PM मोदी की राज्यों के सभी CM से बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें