29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसंजय राऊत ने वापस नहीं किए मेरे पैसे

संजय राऊत ने वापस नहीं किए मेरे पैसे

’ -      लकडावाला के रिसोर्ट में रुकते थे शिवसेना सांसद

Google News Follow

भाजपा नेता मोहित कंबोज भारतीय ने कहा है कि शिवसेना सांसद संजय राऊत ने मुझसे पैसे लिए था जो आज तक वापस नहीं किया। उनका दावा है कि राऊत के भी माफिया लकडावाला से संबंध थे और महाबलेश्वर में लकडावाला के रिसॉर्ट में राऊत ठहरते थे। भाजपा नेता ने कहा कि किसी की मौत के बाद उस पर आरोप लगाना गलत है। युसुफ लकडावाला से शरद पवार, उद्धव ठाकरे, विलासराव देशमुख, राजीव गांधी के भी संबंध थे। मोहित ने बुधवार को लकडावाला के साथ राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और राजीव गांधी की तस्वीरें भी जारी की।

राणा ने लकडावाला से खरीदा था घर

भाजपा नेता मोहित ने लकडावाला मामले पर राणा दंपति का बचाव करते हुए कहा कि राणा दंपति ने विचारधारा के मुद्दे पर शिवसेना को घेरा तो उनके पास बचाव का कोई रास्ता नहीं था। इसलिए चुनावी हलफनामें में दी गई जानकारी सामने लाकर आरोप लगाया जा रहा है। राणा के जिस घर के सामने शिवसेना ने मोर्चा निकाला उसे युसुफ लकडावाला ने बनाया था। राणा दंपति ने लकडावाला से घर खरीदा और उसका भुगतान किया। इस बीच गृहराज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा है कि भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी रहे युसुफ लकडावाला से 80 लाख रुपए कर्ज लेने से जुड़े आरोपों के संबंध में सांसद नवनीत राणा की जांच होगी। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में देसाई ने कहा कि लकडावाला के साथ आर्थिक लेन देन करना गैरकानूनी, गलत और हानि पहुंचाने वाला काम है। इस मामले में शिकायत मिलने पर निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सांसद नवनीत राणा द्वारा युसुफ लकडावाला से 80 लाख रुपए कर्ज लेने के संजय राऊत द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच मुंबई पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक के खिलाफ दाऊद के करीबी से पांच लाख रुपए की जमीन खरीदने के मामले में कार्रवाई की गई फिर इस मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही कह चुकी है कि नवनीत राणा दलित वर्ग की नहीं हैं। उन्होंने आदेश के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वे पिछड़े वर्ग की हैं या नहीं इस पर सवालियां निशान है।

संजय राऊत की दिल्ली पुलिस से शिकायत

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राऊत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राणा का आरोप है कि राऊत ने पिछले कुछ दिनों में उनके खिलाफ अभद्र और जातिगत टिप्पणियां की हैं।

 

ये भी पढ़ें 

 

अंधेरी में तोड़े गए एंफी थिएटर को लेकर राज्यपाल से मिले कलाकार

महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय करेंगे रक्तदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें