28.1 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय करेंगे रक्तदान

महाराष्ट्र दिवस पर उत्तर भारतीय करेंगे रक्तदान

बांद्रा में 1 मई को उत्तर भारतीय संघ का रक्तदान महाशिविर

Google News Follow

1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में रक्तदान करेंगे। इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन उत्तर भारतीय संघ ने किया है।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि संघ के भवन में महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सौ से अधिक उत्तर भारतीय रक्तदान करेंगे। यह रक्तदान शिविर दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र ने उत्तर भारतीयों को रोजी रोटी और सम्मान दिया है। हम उत्तर भारतीयों का भी फर्ज बनता है कि हम लोग भी मुंबई और महाराष्ट्र की सेवा में थोड़ा योगदान करें।

इसी उद्देश्य से इस रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने बताया कि लोग रक्तदान के लिए प्रोत्साहित हों इसलिए वे स्वयं भी रक्तदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान, सर्वश्रेष्ठ दान है। इसमें हम सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। बता दें कोरोना काल में जब मुंबई में रक्त की कमी पड़ने लगी थी तब उत्तर भारतीय संघ के सभागृह में रक्तदान शिविर आयोजित कर रिकॉर्ड 1 हजार बोतल रक्त जमा कराया गया था।

ये भी पढ़ें

“बोगस” FIR रद्द करने के लिए राज्यपाल से सोमैया ने की मुलाकात

Chalisa controversy: राणा दंपति पर लगा गंभीर आरोप !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें