30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेट57 करोड़ का आरोप: 57 रुपये साबित नहीं कर पाए!- सोमैया

57 करोड़ का आरोप: 57 रुपये साबित नहीं कर पाए!- सोमैया

हाईकोर्ट ने भी हमें पुलिस को सहयोग करने को कहा था। हम पुलिस के साथ सहयोग करते रहे हैं और पहले भी ऐसा करते रहे हैं। पुलिस ने जो जानकारी मांगी है, हमने उन्हें दे दी है।

Google News Follow
आईएनएस विक्रांत मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और नील सोमैया के खिलाफ न्यायालय में आगे की सुनवाई होने वाली है| वही भाजपा के किरीट सोमैया ने ठाकरे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है|
ठाकरे सरकार ने मेरे ऊपर 12 आरोप किया है| वे सभी आरोप ठाकरे सरकार द्वारा अभी तक सिद्ध नहीं जा सका है| किरीट सोमैया ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ठाकरे सरकार ने मुझ पर 57 करोड़ रूपये का आरोप लगाया था, लेकिन अभी तक उनके द्वारा 57 पैसे का भी सबूत नहीं दिया जा सका है|
उन्होंने कहा, ठाकरे सरकार 12 आरोपों का मुझे सबूत दे |  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार आरोप हैं। मैं उनका जवाब दूंगा। कथित रूप से आईएनएस विक्रांत घोटाले पर अगली सुनवाई होगी। लेकिन मुझे कोर्ट पर भरोसा है। मैं उनका जवाब दूंगा। सोमैया ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी क्योंकि मैं ठाकरे सरकार के घोटालों का पर्दाफाश कर रहा था।
सोमैया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से मुझ पर 12 आरोप किया था, लेकिन ११ आरोपों में एक भी पैसे का गैरव्यवहार उद्धव ठाकरे को नहीं मिल पाया है| उद्धव ठाकरे सरकार ने हमारे भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए काम करना शुरू कर दिया, लेकिन जब मैंने अपने जीवन में कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है, तो वे औधें मुंह गिरते दिखाई दे रहे हैं।
हाईकोर्ट ने भी हमें पुलिस को सहयोग करने को कहा था। हम पुलिस के साथ सहयोग करते रहे हैं और पहले भी ऐसा करते रहे हैं। पुलिस ने जो जानकारी मांगी है, हमने उन्हें दे दी है।


यह भी पढ़ें-

बीएचयू में Iftar Party बवाल: जामिया या जेएनयू जाने की दी नसीहत-छात्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें