26 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाबीएचयू में Iftar Party बवाल: जामिया या जेएनयू जाने की दी नसीहत-छात्र

बीएचयू में Iftar Party बवाल: जामिया या जेएनयू जाने की दी नसीहत-छात्र

कुलपति को इफ्तार पार्टी का आयोजन करना है तो वे जामिया या जेएनयू में जाएं |और आयोजनों को ​​लेकर बीएचयू का माहौल ख़राब न करें|

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्विद्यालय में इफ्तार पार्टी को लेकर बवाल मचा हुआ है| इस बीच  यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कुलपति प्रो सुधीर कुमार का पुतला भी फूंका| हंगामा करने वाले छात्रों का कहना था कि बीएचयू में पिछले पांच साल से इफ्तार का आयोजन नहीं हुआ है|

छात्रों ने कहा की इस तरह का यह पहली बार आयोजन किया गया है| वही, छात्रों ने इफ्तार पार्टी का विरोध करते हुए कहा कि अगर कुलपति को इफ्तार पार्टी का आयोजन करना है तो वे जामिया या जेएनयू में जाएं |और आयोजनों को ​​लेकर बीएचयू का माहौल ख़राब न करें|

छात्रों का आरोप है कि देश समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है वहीं कुलपति अपीजमेंट पॉलिटिक्स कर रहे हैं| इसके अलावा छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों को खरी- खोटी सुनाई| छात्रों ने कहा कि यदि कैंपस में इफ्तार पार्टी करनी है तो एएमयू और जामिया चले जाएं|

गौरतलब है कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रामनवमी और इफ्तार पार्टी को लेकर छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़पे हुई थी, जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई| यह घटना जेएनयू के कावेरी हॉस्टल में आयोजित छात्रों द्वारा रामनवमी और इफ्तार पार्टी को लेकर वामपंथी छात्रों द्वारा खाने के मेनू को लेकर की गयी थी|

वहीं इस मामले में एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि यह एक पुरानी परंपरा है, जिसे निभाया गया है|  इसका किसी भी तरह से राजनीतिक दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए| फिलहाल छात्र शांत हैं|  उनके द्वारा लिखित रूप से शिकायत दर्ज करायी गयी है|

यह भी पढ़ें-

UP: ​मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना ! ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें