28.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाUP: 2 साल बाद ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के समय दिखा...

UP: 2 साल बाद ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के समय दिखा सैलाब

कोरोना को पीछे भूलकर भारी सैलाब में मस्जिद व ईदगाह के आसपास नजर आया।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्यौहार मनाया गया| इसी तरह मेरठ और आसपास के जिलों में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द से समाज के लोगों ने मनाया । मंगलवार को ईद के साथ अक्षय तृतीया का भी पर्व है। ऐसे में शांति व कानून व्यवस्था को लेकर शहर से देहात तक सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। मेरठ में पीएसी के अलावा आरएएफ भी लगाई गई है।
पिछले दो साल कोरोना संक्रमण के चलते ईद की नमाज में अधिक नमाजी नहीं जुट सके थे। जहां अपने घरों में ही नमाज अदा की गई थी। लेकिन इस बार कोरोना को पीछे भूलकर भारी सैलाब में मस्जिद व ईदगाह के आसपास नजर आया। ईदगाह का मैदान जब नमाजियों से भर गया तो नमाज के समय दिल्ली रोड पर सड़क की एक साइड पर भी नमाजी चादर बिछाकर नमाज अदा करने लगे। वही दिल्ली रोड के अलावा सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई।
कमिश्नर, आईजी और एडीजी खुद शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर डीएम दीपक मीणा व एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने खुद मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों से बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। ईद के मद्देनजर सुबह से ही दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में फोर्स तैनात है। यहां तड़के छह बजे ही नमाजी नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे। कोतवाली स्थित जामा मस्जिद और फैज-ए-आम इंटर कॉलेज व अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
यह भी पढ़ें-​

आतंकियों के मददगार गिरफ्तार, करोड़ की हेरोइन और हथियार जब्त

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें