29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाआतंकियों के मददगार गिरफ्तार, करोड़ की हेरोइन और हथियार जब्त

आतंकियों के मददगार गिरफ्तार, करोड़ की हेरोइन और हथियार जब्त

शुरुआती जांच में ड्राइवर की पहचान वाकूरा के लतीफ कांबे के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, 'उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन Let / TRF से संबंधों का खुलासा किया है।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलताएं हाथ लगी हैं। मंगलवार को जहां बारामूला पुलिस ने अंतर जिला नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। वहीं, सोमवार को पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा / द रेजिजटेंस फ्रंट के सहयोगी को दबोच लिया गया है। भंडाफोड़ के दौरान पुलिस को हथियारों के अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन भी जब्त की गयी है।

सूत्रों के अनुसार बारामूला पुलिस और सेना ने नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं और उनके पास हथियार और गोला बारूद के अलावा 1.5 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। इस बात की जानकारी जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि UAP एक्ट, NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बारामूला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।

गांदरबल मामले को लेकर पुलिस ने बताया, ‘सेना की 24 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ गांदरबल पुलिस के राबितार संयुक्त नाका के दौरान दाब वकूरा से आती एक सफेद स्कॉर्पियो को यू-टर्न लेकर भागते हुए देखा।’ सुरक्षा बलों ने ड्राइवर को पकड़ा और वाहन की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

शुरुआती जांच में ड्राइवर की पहचान वाकूरा के लतीफ कांबे के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, ‘उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन Let / TRF से संबंधों का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें-​

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें