29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामामनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज !

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ बयान पर मामला दर्ज !

राज ठाकरे के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में धारा 153 (ए) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है|

Google News Follow

​महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण देने पर मामला दर्ज किया गया है| रविवार1 मई को औरंगाबाद के एक विशाल जनसभा को संबोधित मनसे प्रमुख द्वारा किया गया था| इस दौरान शर्तों के उल्ल्घंन को लेकर मामला दर्ज किया गया, जबकि प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ बैठक करने का​​ निर्देश दिया था|

मामला सिटी चौक पुलिस स्टेशन, औरंगाबाद में दर्ज किया गया था। राज ठाकरे की रैली के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उनके भाषण और रैली का पूरा अध्ययन किया| इसके बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी गई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

बैठक के लिए निर्धारित 16 शर्तों में से 12 शर्तों का उल्लंघन किया गया है|राज ठाकरे पर धारा 135, 116 और 117 और अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। राज ठाकरे के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में धारा 153 (ए) के तहत मामला भी दर्ज किया गया है|

मनसे नेता अविनाश जाधव ने टीवी 9 से बात करते हुए कहा कि उन्होंने दावा किया कि शर्तों के अनुसार ही सभा का आयोजन किया गया था। बैठक में 15,000 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई। हालाँकि, पुलिस मौके पर मौजूद थी, पुलिस को चाहिए कि 15,000 से अधिक लोगों की भीड़ होने उन्हें बाहर क्यों नहीं रोका? ऐसे सवाल अविनाश जाधव ने उठाए हैं। अविनाश जाधव ने यह भी कहा कि इस मामले को दर्ज करने का मतलब है कि वह राज ठाकरे को गिरफ्तार करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-

चंदौली कांडः अखिलेश के बयान पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया जवाब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें