29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियासपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से...

सपा नेता शिवपाल यादव ने भाजपा नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से किया इनकार! 

शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव किस्मत बदलने वाला चुनाव है| 

Google News Follow
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सनातन का एजेंडा तेज होने लगा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए उनके नेताओं को सच्चा सनातनी मानने से इनकार कर दिया।

शिवपाल यादव गुरुवार को कानपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव किस्मत बदलने वाला चुनाव है, क्योंकि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

उन्होंने भाजपा की इन सरकारों को झूठी सरकार बताया है। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सनातन पर दिए बयान पर जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि हमलोग सेक्युलर हैं। हमारा जो पीडीए संगठन है, उस पर हम लोग चल रहे हैं।

शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के लोग असली सनातनी कैसे हो सकते हैं। भाजपा की सरकार तो सिर्फ भ्रष्टाचार ही कर रही है। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हो गया। अब बताइए कि जो खुद को सनातनी बताते हैं कि उनकी सरकार में अगर मंदिर में चढ़ावा चोरी हो जाए तो हम लोग कैसे सनातनी मान सकते हैं। हम लोग ईश्वर को मानने वाले लोग हैं।

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के बयान पर सपा नेता ने कहा कि आप सभी ने देखा है कि उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में क्या काम किया है? जनता ने भी उनका कामकाज देखा है। जहां तक दरवाजा खोलने की बात है तो मैं साफ कर दूं कि इस तरह के फैसले राष्ट्रीय नेतृत्व करते हैं।

यूपी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो सभी का अधिकार है, सभी दल के नेता रणनीति बनाने के लिए चुनाव से पहले आएंगे। वे भी अपने दल की बैठक करने के लिए आ रहे हैं, इसमें क्या गलत है।

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान कि आजम खान को जेल भिजवाने वाले अखिलेश यादव हैं। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि राजभर कब क्या कहते हैं कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वे न जाने कब क्या बोल देंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें