29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाप्रवीण खंडेलवाल का अखिलेश पर हमला, धांधली के आरोपों को बताया बहाना!

प्रवीण खंडेलवाल का अखिलेश पर हमला, धांधली के आरोपों को बताया बहाना!

मायावती के साथ उन्होंने जो व्यवहार किया, वह भी इतिहास में दर्ज है। इसलिए अखिलेश यादव जैसे नेता, जो अब अपना जनाधार खो चुके हैं| 

Google News Follow
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने यूपी के एमएलसी चुनाव को लेकर दावा किया है कि समाजवादी पार्टी चुनाव हारेगी। यह बयान उस वक्त आया है, जब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में सरकार थी, तब उन्होंने क्या किया, यह इतिहास में दर्ज है।

मायावती के साथ उन्होंने जो व्यवहार किया, वह भी इतिहास में दर्ज है। इसलिए अखिलेश यादव जैसे नेता, जो अब अपना जनाधार खो चुके हैं, पहले से ही आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्हें पता है कि एमएलसी चुनाव में उनकी हार होगी। हार की जिम्मेदारी उनके सिर पर न आए और उन पर भी राहुल गांधी की तरह असफल नेता का ठप्पा न लग जाए, इसी से बचने के लिए अखिलेश यादव इस तरह के बयान दे रहे हैं।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिस तरह गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में काम किया है, उसी तरह अब नशे के कारोबार को भी समाप्त किया जाएगा। हमने पंजाब में नशे के कारोबार के दुष्परिणाम देखे हैं।

इसकी वजह से वहां के युवाओं और परिवारों का जीवन किस तरह प्रभावित हुआ है और कितने परिवार उजड़ गए हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। अमित शाह ने ऐसे कुछ परिवारों से मुलाकात भी की थी। निश्चित रूप से नशे को समाप्त करना हमारी सरकार और पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में काम करके रहेंगे।

संघ के वरिष्ठ नेता रामलाल की राहुल गांधी पर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि जहां तक संघ की बात है, तो उससे बड़ा राष्ट्र सेवा संगठन नहीं हो सकता है। संघ में राष्ट्रीय सेविका समिति भी है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं।

भारत की जो संस्कृति है, महिलाओं का जो स्थान है, हम उस विचारधारा से आते हैं, महिलाओं के अपमान का कोई सवाल नहीं उठता है। राहुल गांधी ने किस तरह से महिलाओं का अपमान किया, वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस के नेताओं ने भी अपमानजनक चीजें की है, राहुल गांधी क्या बोलते हैं उन्हें भी नहीं पता होता है और कांग्रेस दुर्गति की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें