29.7 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाराम मंदिर निर्माण में अपनी संपत्ती दान किया मुस्लिम परिवार !

राम मंदिर निर्माण में अपनी संपत्ती दान किया मुस्लिम परिवार !

योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है|गजनी ने कहा कि सीएम योगी किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं वे सिर्फ अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हैं|

Google News Follow
​मुजफ्फरनगर जनपद में एक मुस्लिम परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी 90 लाख रुपयों की निजी संपत्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने की घोषणा की है| नगर के खालापार निवासी डॉक्टर मौहम्मद समर गजनी ने घोषण की कि वे अपनी लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं, जिससे इस संपत्ति को बेचकर इसका पैसा राम मंदिर निर्माण में लगाया जा सके|

गौरतलब है कि समर गजनी वही हैं जो भगवा कपडे़ पहनकर ईद की नमाज अदा कर चर्चा में आए थे| गजनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं, जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है|

गजनी ने कहा कि सीएम योगी किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं वे सिर्फ अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हैं| हमारी 90 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी है, जिसे हम अयोध्या के नाम दान करेंगे और सीएम योगी को देंगे|

उन्होंने कहा कि ईद की ​​नमाज में जो हमने भगवा कपडे़ पहने थे उसमे पूरे देश को एक सन्देश देने का मकसद था कि सीएम योगी के कपड़ो का जो भगवा रंग है वह किसी विशेष धर्म के या हिन्दू मुस्लिम के खिलाफ नहीं है| भगवा गुंडों के खिलाफ है, ये भगवा जो है उत्तर प्रदेश को एक विशेष राज्य बनाना चाहता है|

यह भी पढ़ें-

कोयला संकट पर एक्शन में सरकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें