28 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमक्राईमनामामुंबई पुलिस​:​ ​खिलौना व्यापारी से छह करोड़ ​वसूलने का लगा गंभीर आरोप...

मुंबई पुलिस​:​ ​खिलौना व्यापारी से छह करोड़ ​वसूलने का लगा गंभीर आरोप !

आरोप यह भी लगाया गया है कि मेमन को पता चलने और छह करोड़ ​​कम देने के बारे में पुलिस से पूछा तो उसे वहां से भगा दिया गया था|

Google News Follow

Related

अक्सर मुंबई पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता आ रहा है| हमेशा विवादों में घिरी रहने वाली पुलिस पर अब एक और गंभीर आरोप लगता दिखाई दे रहा है| मुंबई से सटे ठाणे के एक खिलौने व्यापारी से 6 करोड़ों रूपये जबर्दस्ती वसूलने का हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है| व्यापारी ने ठाणे पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर कुल 10 पुलिस को वालों को निलंबित कर दिया गया है|वहीं, मामले की जांच डीसीपी अविनाश अंबुरे को दी गई है|

व्यापारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मेमन को उसके रुपए वापस कर दिए, लेकिन उसमें से दो करोड़ की बजाय छह करोड़ निकाल लिए| आरोप यह भी लगाया गया है कि मेमन को पता चलने और छह करोड़ ​​कम देने के बारे में पुलिस से पूछा तो उसे वहां से भगा दिया गया था|

गौरतलब है कि ठाणे पुलिस को इसी साल 25 अप्रैल को लिखे पत्र के मुताबिक मुंब्रा के बॉम्बे कालोनी निवासी खिलौना कारोबारी फैजल मेमन के घर पर 12 अप्रैल की रात साढ़े 12.00 बजे मुंब्रा पुलिस की अपराध शाखा के पीआई शेवाले की अगुआई में पुलिस टीम ने छापा मारा था|

अपराध शाखा की तलाशी के दौरान पुलिस को खिलौने के 30 डिब्बों में रखे 30 करोड़ रुपये मिले| ऐसे में पुलिस उक्त राशि को जब्त कर पुलिस स्टेशन ले आयी| हालांकि, मामले में कार्रवाई करने के बजाय पुलिस स्टेशन में दो करोड़ रुपये में मामले को रफादफा करने की बात तय हुई|

यह भी पढ़ें-

अफ्रीका में आम का लुत्फ उठाते दिखे सद्गुरु, कहा-इंडिया जैसा स्‍वाद नहीं ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें