30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमलाइफ़स्टाइलडायबिटीज में दूध और दही खाने का क्या है सही तरीका? जानें...

डायबिटीज में दूध और दही खाने का क्या है सही तरीका? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Google News Follow

Related

आज की जीवनशैली में डायबिटीज की समस्या हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। बच्चे डायबिटीज के साथ जन्म भी ले रहे हैं, और यह आने वाली पीढ़ी और देश के लिए खतरे की घंटी है। सरकार लगातार डायबिटीज की रोकथाम के लिए प्रोग्राम चलाती है और जागरुकता अभियान भी चला रही है, लेकिन आज भी डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को ये नहीं पता है कि उनके लिए उचित आहार क्या है। आज हम जानेंगे कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दूध और दही कितनी मात्रा में लेना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज दूध और दही ले सकते हैं, लेकिन सही मात्रा, सही समय और सही प्रकार का चुनाव बहुत ज़रूरी है। दूध और दही दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते। लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि किस समय और कितनी मात्रा जरूरी है। दूध और दही दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हैं क्योंकि ये रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, पेट के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करते हैं, और भूख नियंत्रित करने में मददगार हैं।

अब जानते हैं सेवन का सही तरीका। पहले बात करते हैं दूध की। एक कप दूध और दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 30-40 के बीच होता है, जो मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए सही है। डायबिटीज के मरीज को 1 दिन में 500 ग्राम पीना चाहिए लेकिन अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर। फुल फैट दूध से परहेज करें और लो-फैट दूध का सेवन करें, साथ ही दूध में किसी तरह का मीठा पदार्थ शामिल न करें। अगर थोड़ा मीठा खाने का मन है तो दूध के साथ प्राकृतिक तरीके से पकी हुई खजूर ले सकते हैं। दूध का सेवन सुबह और रात के समय किया जा सकता है।

वहीं दही का सेवन आयुर्वेद के अनुसार दिन के समय करना चाहिए। दही में भी किसी तरह का मीठा न डालें, बल्कि उसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर सेवन करें। एक बार में एक कटोरी दही का सेवन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

“टेक्सास के डलास में घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप पाकिस्तान में हैं”

पाकिस्तानी क्रिकेट लीग में भारतीय मूल के अग्नि चोपड़ा के नाम से सनसनी, फिल्म निर्माता विधु विनोद का है बेटा !

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, पांच आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें