32 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाभारत ने रचा इतिहास: पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन ख़िताब

भारत ने रचा इतिहास: पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन ख़िताब

सेमीफाइल में भारत ने 14 बार के चैम्पियन रहे इंडोनेशिया को सीधे मुकाबले में 3-0 से  ​शिकस्त ​देते हुए इस ख़िताब पर कब्जा कर लिया है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचा है|टीम ने प्रतिष्ठित थॉमस कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है| सेमीफाइल में भारत ने 14 बार के चैम्पियन रहे इंडोनेशिया को सीधे मुकाबले में 3-0 से  ​शिकस्त ​देते हुए इस ख़िताब पर कब्जा कर लिया है|

भारत ने 73 साल के इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट को जीतने में सफलता हासिल की है|​ ​ थॉमस कप को पुरुषों का विश्व टीम चैम्पियनशिप भी कहा जाता है, ऐसे में यह जीत 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत जैसी है|​ ​

पहले मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-9 लक्ष्य सेन ने एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी​,जबकि दूसरे मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने केविन संजय सुकामुल्जो और मोहम्मद अहसान की जोड़ी को 18-21, 23-21, 21-19 से पराजित किया|​​ इसके बाद तीसरे मुकाबले में किदांबी ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी|​ ​

2-0 से पिछड़ने के बाद इंडोनेशियाई टीम वापसी की उम्मीद कर रही थी, लेकिन पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के इरादे कुछ और थे|​​ श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया​ ​|​ ​

पहले गेम में तो श्रीकांत शानदार लय थे और उन्होंने 21-15 से आसान जीत दर्ज की. हालांकि दूसरे गेम में क्रिस्टी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन श्रीकांत ने धैर्य बनाए रखते हुए दूसरे गेम को 23-21 से जीतकर भारत की जीत पक्की कर दी|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

‘होठों पर चुंबन और छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं’: बॉम्बे हाईकोर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,333फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें