29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: हिंदू पक्ष​ ने कहा-विश्वास और मजबूत हुआ ?

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: हिंदू पक्ष​ ने कहा-विश्वास और मजबूत हुआ ?

वकीलों के मुताबिक करीब 20 फीसदी सर्वे अभी बचा हुआ है जिसे पूरा करने के लिए 16 मई के दिन भी टीम पहुंचेगी|

Google News Follow

वाराणसी का विवादित ज्ञानवापी मस्जिद में लगातार दूसरे दिन सर्वे किया गया| सर्वे में क्या मिला, ये जानने की जिज्ञासा हर किसी को है, लेकिन कोर्ट की ओर से गोपनीयता को लेकर सख्त हिदायत की वजह से कोई भी पक्ष इसे लेकर सीधे कुछ बताने से बचने की कोशिश कर रहा है| वही, हिंदू पक्ष ने ये दावा जरूर किया है कि सर्वे में जो मिल रहा है, वह उनके पक्ष में है|

गौरतलब है कि ​​कोर्ट के आदेश पर 6 मई को सर्वे शुरू हुआ था|6 मई को सर्वे के पहले दिन श्रृंगार गौरी का सर्वे हुआ| इसके बाद जब सर्वे टीम ज्ञानवापी मस्जिद में जाने लगी,तब हंगामा हो गया था| मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर कर एडवोकेट कमिश्नर बदलने की मांग की थी|

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दूसरे दिन गुंबदों और दीवारों का सर्वे किया गया| सर्वे करने पहुंची टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद की पश्चिमी दीवार का सर्वे किया और साथ ही मस्जिद परिसर में स्थित कमरों का भी सर्वे किया गया| इस दौरान सर्वे टीम को एक नए कमरे के संबंध में भी जानकारी मिली जिसमें मलबा भरा हुआ है|

वकीलों के मुताबिक करीब 20 फीसदी सर्वे अभी बचा हुआ है जिसे पूरा करने के लिए 16 मई के दिन भी टीम पहुंचेगी| कोर्ट की ओर से नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर और उनके सहायकों के साथ वादी और प्रतिवादी पक्ष के लोग के साथ वकील 16 मई को भी सर्वे के लिए ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचेंगे|

यह भी पढ़ें-

भारत ने रचा इतिहास: पहली बार जीता प्रतिष्ठित थॉमस कप बैडमिंटन ख़िताब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें