27 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026
होमक्राईमनामाJharkhand: रांची हिंसा में दो की मौत, शहर में कर्फ्यू ​

Jharkhand: रांची हिंसा में दो की मौत, शहर में कर्फ्यू ​

​मुख्यमंत्री​ ने ​कहा कि झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है​|​​ मैं सभी से किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचने का आग्रह करता हूं जिससे इस तरह के और अपराध हो सकते हैं।

Google News Follow

Related

नूपुर शर्मा के मोहम्मद पैगंबर को लेकर ​की​ गयी​ टिप्पणी के बाद ​देश के विभिन्न राज्यों में मुस्लिम समाज द्वारा विरोध-प्रदर्शन व हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है| इसी क्रम में ​​झारखण्ड के रांची शहर में ​शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर उतरकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मार्च निकाला और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की​|​​ मूर्ति जला दी गई। इसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो ​गयी​​​, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी| और 8 लोग घायल हो गए|
रांची में हुई​ हिंसक घटना को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को​​ लाठीचार्ज और​​ हवा में फायरिंग करनी​ पड़ी​|​ ​बेकाबूभीड़ ने पुलिस​ ​पर ​भी ​पथराव कर दिया। ​इस दरम्यान ​कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। ​​हालांकि​ ​भीड़ को नियंत्रित करने में ​पुलिस ​कामयाब रही।भीड़​ के ​हिंसक होने के बाद प्रशासन ने​​ रांची शहर​​ में कर्फ्यू लगा दिया|​ ​कर्फ्यू के बाद कुछ लोगों ने हिंसा वाले स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से बचने की अपील की है|​​ मुख्यमंत्री​ ने ​कहा कि झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है|​​ मैं सभी से किसी भी गतिविधि में शामिल होने से बचने का आग्रह करता हूं जिससे इस तरह के और अपराध हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

नवी मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा, सात लोग अस्पताल में भर्ती 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें