30 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियासोरेन सरकार की नाकामी? हिन्दुओं ने घर बेचने का लगाया पोस्टर

सोरेन सरकार की नाकामी? हिन्दुओं ने घर बेचने का लगाया पोस्टर

Google News Follow

Related

झारखंड में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा की जा रही छेड़खानी, पत्थरबाजी से तंग होकर हिन्दुओं ने अपना घर बेचने का पोस्टर लगा दिया है। हिन्दुओं का आरोप है कि समुदाय विशेष के युवकों द्वारा की गई छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पुलिस उल्टा निर्दोषों को ही फंसा रही है। इसलिए हिंदुओं ने सामूहिक रूप से मकान बेचने और वहां से चले जाने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह में पचंबा थाना क्षेत्र में 150 हिन्दुओं ने अपने घर के सामने मकान बेचने का पोस्टर लगाया है। हिन्दुओं का आरोप है कि सांप्रदायिक झड़प के बाद पुलिस एक तरफ़ा कार्रवाई कर रही है।12 जून को छेड़छाड़ के आरोप में दो समुदाय में जमकर ईंट पत्थर चले। इस दौरान दुकानें भी बंद रही। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

हिन्दुओं का कहना है कि आये दिन छेड़खानी और निर्दोष लोगों पर हो रहे केस से परेशान हैं। हिन्दुओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन राजनितिक प्रभाव के कारण निर्दोष लोगों को निशाना बना रहा है। किसी भी प्रकार की घटना में निर्दोष युवकों का नाम जोड़ दिया जाता है। पीड़ितों ने कहा कि पुलिस थाने में एक दलाली करने वाले किसी भी प्रकार की घटना में नाम घसीट देता है। जिसकी वजह हम लोग तंग आ गए है और अपना घर बेचने को मजबूर हुए हैं। इसीलिए घर के बाहर मकान बेचने का पोस्टर लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

राहुल से तीसरे दिन भी पूछताछ: कांग्रेसी नेता के विवादित बयान पर केस दर्ज 

गेहूं के बाद कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, इन राज्यों से भेजा जा रहा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें