27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियागेहूं के बाद कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, इन...

गेहूं के बाद कुवैत ने भारत से मांगा गाय का गोबर, इन राज्यों से भेजा जा रहा

Google News Follow

पैगंबर विवाद के बीच कुवैत ने भारत से गाय के गोबर की मांग की। जहां एक ओर देश में गाय पर मुस्लिम समाज बहस करता है। वहीं,कुवैत ने भारत खेती के उपयोग के लिए गाय के गोबर की डिमांड की। भारत इस डिमांड को पूरा भी कर रहा है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान से  लगभग 192 मीट्रिक टन गोबर भेजा जा रहा है। बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोबर उत्पादक देश है।

मंगलवार को सांसद और पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कानपुर में दावा कि कुवैत ने कृषि उपयोग के लिए गाय के गोबर की डिमांड की है। सांसद यहां चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने दावा कि कुवैत के कृषि वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती के लिए गाय के गोबर को बहुत ही उपयोगी बताया है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे खजूर के फल और बड़े होते हैं और उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी होती है। कुवैत के कृषि वैज्ञानिक गाय के गोबर को पाउडर के रूप में खजूर के फसल में उपयोग करते हैं।इसके बाद कुवैत की एक कंपनी लैमोर ने भारत को गाय के गोबर के लिए ऑर्डर दिया है। सांसद राधा मोहन सिंह ने इस डिमांड के बाद कहा कि अब गाय के गोबर के भी निर्यात की संभावना बढ़ गई है। अब सरकार गाय के गोबर के निर्यात पर रणनीति बना रही है। सांसद के अनुसार कुवैत को पहला ऑर्डर आज 15 जून को राजस्थान के कनकपुरा रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें   

 

वीर सावरकर ने जेल में रहते हुए संत तुकाराम के अभंग गाए थे: PM मोदी

UP के नक्शेकदम पर झारखंड: पुलिस ने किया उपद्रवियों का पोस्टर जारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें