29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियामां से मुकदमा हारने से दुखी बेटे ने कोर्ट रूम में किया...

मां से मुकदमा हारने से दुखी बेटे ने कोर्ट रूम में किया आत्महत्या का प्रयास  

Google News Follow

अपनी मां से संपत्ति विवाद में अपनी याचिका एक न्यायाधीश द्वारा खारिज किये जाने के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने शुक्रवार को बांबे हाईकोर्ट के एक अदालत कक्ष के अंदर अपनी जान लेने की कोशिश की। हालांकि, अदालत कक्ष में मौजूद वकीलों ने उसे समय रहते बचा लिया। यह घटना न्यायमूर्ति पी डी नाइक के अदालत कक्ष में शुक्रवार की  दोपहर  एक बजे हुई।

न्यायाधीश ने व्यक्ति को वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत अपना परिसर खाली करने को कहा। इस व्यक्ति का अपनी मां के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही न्यायमूर्ति नाइक ने आदेश सुनाया, व्यक्ति उनके करीब पहुंच गया और अपने पायजामे की जेब से कागज काटने वाला एक चाकू निकाला तथा अपनी कलाई काटने की कोशिश की।

उसके आसपास मौजूद कुछ वकीलों, जिनमें एक सहायक सरकारी वकील भी थे, ने फुर्ती दिखाई और उसे ऐसा करने से रोक लिया।  अदालत में मौजूद पुलिसकर्मी व्यक्ति को आजाद मैदान पुलिस थाना ले गये।  हालांकि न्यायमूर्ति नाइक ने पुलिस को व्यक्ति को छोड़ देने का निर्देश दिया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया तथा उसे किसी और मेडिकल सहायता की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें 

अग्निपथ योजना हिंसा: उपद्रवी कर सकते हैं माहौल ख़राब, हाई अलर्ट जारी

अग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेट    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें