31.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाअग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का...

अग्निपथ योजना: 18 जून को बिहार बंद, सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेट    

Google News Follow

अग्निपथ योजना को लेकर तीसरे दिन भी उपद्रव जारी है। आंदोलनकारी छात्र इस योजना को तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन  आयु सीमा बढ़ाने पर राजी हो गई है। सरकार ने योजना की अब आयु सीमा साढ़े 17 से अब 23 साल कर दी। जबकि यह पहले साढ़े 17 से 22 साल थी।

इस बीच, बिहार के छात्र युवा संग़ठन आइसा इनौस सहित कई संगठनों ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की है। संगठनों ने इस योजना 72 घंटे में वापस लेने की चेतावनी दी है। इस संबंध में 18 जून को बिहार बंद बुलाया गया है।
वहीं, आरजेडी ने भी 18 जून को बंद बुलाया है।छात्र नेताओं का कहना है कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए मजाक है। इतना ही नहीं यह योजना देश के लिए भी खिलवाड़ है। इसलिए इस योजना को जल्द से जल्द केंद्र सरकार वापस ले। छात्र नेताओं का कहना है कि सेना की संरचना को यह योजना पूरी तरह बिगाड़ देगी। इस योजना को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

वहीं यह आन्दोलन जानलेवा होता जा रहा है। तेलंगाना में आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि आठ घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। पश्चिम बंगाल में इस योजना का विरोध किया गया, जहां युवा ट्रेनों को अवरुद्ध कर दिया और रैलियां निकाली।

ये भी पढ़ें    

राजस्थान CM अशोक गहलोत के भाई के ठिकानों पर सीबीआई का छापा     

राज्यसभा चुनाव जैसा विधान परिषद में भी आएगा राजनीतिक भूकंप  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें