31.1 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज्यसभा चुनाव जैसा विधान परिषद में भी आएगा राजनीतिक भूकंप  

राज्यसभा चुनाव जैसा विधान परिषद में भी आएगा राजनीतिक भूकंप  

Google News Follow

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में जिस तरह राजनीतिक भूकंप आया और भाजपा ने विपक्ष को चित कर दिया, ऐसा ही विधान परिषद चुनाव में भी होगा। यह दावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने की है। श्री पाटिल ने कहा कि इस बार भी जीत का गुलाल हम ही उड़ाएंगे। विधान परिषद की रिक्त हुई 10 सीटों के लिए 20 जून को मतदान होने वाला है। इसके लिए 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। दसवीं सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद सत्ता पक्ष जहां हतोत्साहित है वहीं विपक्ष उत्साह में है। राज्यसभा चुनाव में गुप्त मतदान नहीं होता जबकि विधान परिषद चुनाव में गुप्त मतदान होता है। ऐसे में सत्ता पक्ष क्रॉस वोटिंग को लेकर भयभीत है।

भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी: इस बीच भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा महाराष्ट्र की 48 में से 45 से ज्यादा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता को पूरा विश्वास है।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कालर, वीडियो वायरल  

प्रशांत क्षेत्र में नए क्वाड के साथ 4 देशों का नया समीकरण ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें