27.5 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमक्राईमनामाशिक्षिका की हत्या का बदला, सेना ने किया दो आतंकियों को...

शिक्षिका की हत्या का बदला, सेना ने किया दो आतंकियों को ढेर

रिहायशी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है|

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार यानी 16 जून को सेना ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया| सेना ने कुलगाम में जारी ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जाता है कि ये आतंकी हिंदू महिला शिक्षिका रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

कुलगाम में बुधवार से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। 24 घंटे से अधिक समय तक चले इस ऑपरेशन में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकवादी हिंदू शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

31 मई को कुलगाम जिले के गोपालपोरा हाई स्कूल की शिक्षिका रजनी बाला को आतंकियों ने निशाना बनाया था| हमले में उनकी मौत हो गई थी। इस बीच, कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। रिहायशी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है| उन्होंने कहा कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

अनंतनाग​:​ ​आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़​, एक आतंकी ढेर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें