32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाअग्निपथ ​​: ​​5 फर्जी ​अभ्यर्थीयों​ को​ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अग्निपथ ​​: ​​5 फर्जी ​अभ्यर्थीयों​ को​ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदेश और देश में आंदोलन और बवाल को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। ​

Google News Follow

सहारनपुर में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को भड़काने का मामला सामने आया है। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप में रामपुर मनिहारान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।​​ पुलिस ने इस मामले में एक राजनीतिक पार्टी के स्टूडेंट विंग के जिला अध्यक्ष और एक अन्य राजनीतिक पार्टी के पूर्व जिलापंचायत सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

​ ​बता दें की रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पांच लोग सेना भर्ती के फर्जी उम्मीदवार बन कर युवाओं को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे थे। अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदेश और देश में आंदोलन और बवाल को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। ​

पकड़े गए आरोपीयों में सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी निवासी फंदपुरी, मोहित चौधरी निवासी सहजवा, पराग कुमार निवासी सांचलु, सौरव कुमार निवासी मल्हीपुर, व उदय निवासी पहांसु हैं। सहारनपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पराग पवार है, जो अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष है। वहीं एक अन्य का नाम संदीप चौधरी है जो एक समाजवादी पार्टी का जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। इन सभी 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और इन्हें जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

​साइबर​ क्राइम:​ ​युवती​ ​से ​लूटे डेढ़​​ लाख ​रूपये ​​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें