24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में बदल जाएगी सरकार​ ​!​ - पाटिल ​

महाराष्ट्र में बदल जाएगी सरकार​ ​!​ – पाटिल ​

महाराष्ट्र में सरकार बदलेगी और यह एक चेतावनी है​,​ जो समझने के लिए काफी है! ​

Google News Follow

विधान परिषद चुनाव के नतीजे ​के​ बाद​ भाजपा​ को​ ​बड़ी​ ​जीत ​हासिल​ हुई​ है​|​​ जिसमें पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ​का​ आयोजन किया| इस मौके पर ​भाजपा​​ ​प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ​भाजपा​​ विधायकों और निर्दलीय विधायकों को धन्यवाद दिया​|​​ उन्होंने यह भी कहा कि फडणवीस के नेतृत्व में ​भाजपा​ ​की जीत हुई है​|​​

चंद्रकांत पाटिल ने विशेष रूप से विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कई निर्दलीय विधायकों ने ​​को भाजपा​​ ​कामयाबी दिलाने में मदद की है​|​​ साथ ही मावि​आ​ ​के असंतुष्ट विधायकों ने ​भाजपा​​ को वोट दिया है​|​ ​चंद्रकांत पाटिल ने उन सभी विधायकों का शुक्रिया ​भी ​अदा किया है​|​

चंद्रकांत पाटिल ने भी शिवसेना के मौजूदा ​स्थिति​​ पर टिप्पणी ​करते​ हुए सवाल किया और ​कहा​ कि सरकार होने से क्या फायदा? सत्ता का क्या फायदा अगर उसके ही विधायक नाखुश और दुखी ​​हैं?  उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बदलेगी और यह एक चेतावनी है​,​ जो समझने के लिए काफी है! ​

​इस बीच, भाजपा के प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड सभी विजयी हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा के हाथ में 113 वोट होने के बावजूद 133 वोट मिले और महाविकास अघाड़ी को तोड़ा।

यह भी पढ़ें-

डॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों ​ने एक साथ की आत्महत्या

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें